बार काउंसिल चुनाव में भंडारी का जनसंपर्क तेज, वकीलों के भारी समर्थन का दावा

भीलवाड़ा समाचार 
भीलवाड़ा/जयपुर( जम) 
भीलवाड़ा/जयपुर। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता पूनमचंद भंडारी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने बताया कि 17 अप्रैल को जयपुर से राजगढ़, अलवर, मालाखेड़ा और तिजारा का दौरा कर अधिवक्ताओं से मुलाकात की, जहां उनका गर्मजोशी से स्वागत हुआ।
18 अप्रैल को अजमेर, ब्यावर, बर और जैतारण में भी विभिन्न बार एसोसिएशनों में वकीलों से संपर्क किया गया, जहां माला पहनाकर अभिनंदन किया गया और समर्थन का भरोसा मिला। भंडारी ने कहा कि वकीलों का स्नेह और अपनापन उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहा है।
उन्होंने बताया कि कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया है और वर्तमान व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता जताई है। इसी क्रम में भंडारी ने बैलेट संख्या 17 के समर्थन की अपील करते हुए “पुराने हटाओ, नए क्रांतिकारी लाओ” का नारा दोहराया और कहा कि बार काउंसिल में पारदर्शिता व अनुशासन स्थापित करना समय की जरूरत है।